HomeEducation3 मई को वाराणसी में होगा ‘खज़ाना’ शो, 11 स्थानों पर दिखेगा...

3 मई को वाराणसी में होगा ‘खज़ाना’ शो, 11 स्थानों पर दिखेगा रोमांच

वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) एवं इंडियन बिज़नेस फोरम (IBF) के संयुक्त तत्वावधान में शहर में एक अनूठे और रोमांचक कार्यक्रम “खज़ाना” का आयोजन रविवार, 3 मई को प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा।

इस अभिनव कॉन्सेप्ट के तहत JSK एवं IBF के 11 प्रमुख सदस्य अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर “खज़ाना” के रूप में विशेष आकर्षण प्रस्तुत करेंगे। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित इन 11 स्थानों पर सदस्य स्वयं उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का स्वागत करेंगे।

ये हैं ‘खज़ाना’ के प्रमुख स्थान:

  • आन्या ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. एवं एस.के.ए.एन एंड एसोसिएट्स (न्यू कॉलोनी, ककरमत्ता)
  • वीएनएस प्रिंटिंग एंड स्पैरो डिजाइन (लंका-बीएचयू रोड)
  • यूनिक सैलून (सामनेघाट)
  • पारिख टाइल्स एंड डेकोर (चेतमणि चौराहा)
  • पशुपति (बनारस स्वर्ण कला केंद्र) एवं नवीन साड़ी केंद्र (भेलूपुर)
  • एचआर फर्म (सिगरा क्षेत्र)
  • ऐस्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स (सिगरा)
  • एसएस ट्रेडर्स (मलदहिया एवं कबीरचौरा)

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

प्रत्येक स्थान पर प्रतिभागियों को 5-5 पॉइंट्स दिए जाएंगे। सभी 11 स्थानों को पूरा करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक प्रतिभागी को आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी, जिनमें प्रमुख हैं:
पं. चंद्रमौली उपाध्याय, रामगोपाल मोहले, डॉ. दीपाली गुप्ता, पूजा दीक्षित, डॉ. अजीत सहगल, डॉ. सचिन मिश्रा एवं डॉ. ए.के. कौशिक।

समापन एवं पुरस्कार वितरण:

कार्यक्रम के अंत में सभी 11 स्थानों को पूरा कर सबसे पहले समापन स्थल पर पहुंचने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा

समापन समारोह प्रातः 11:00 बजे, सिगरा स्थित ऐस्प्रा ज्वेलर्स में आयोजित होगा।

आमंत्रण:

संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रिचा दुबे, डॉ. शालिनी राणा, अरविंद जैन, बृजेश दास लोड एवं अभिषेक भट्टाचार्य सहित IBF हेड एवं एंबेसडर ने JSK और IBF के सभी नए-पुराने सदस्यों को सपरिवार इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

नोट: यह कार्यक्रम केवल JSK एवं IBF सदस्यों के लिए आयोजित किया गया है।

प्रेस निमंत्रण:

समापन समारोह में सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

संपर्क:

  • रुपेश माहेश्वरी: 9839240130
  • दीपक बालचंदनी: 9336918765

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version