Sunday, September 6, 2026
HomeUncategorizedसावन में शिव भक्तों के लिए राहत: प्रयागराज से वाराणसी के बीच...

सावन में शिव भक्तों के लिए राहत: प्रयागराज से वाराणसी के बीच चलेंगी दो विशेष मेला ट्रेनें

प्रयागराज। सावन के पावन महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने दो श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे कांवड़ियों और शिवभक्तों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार पहली ट्रेन (गाड़ी संख्या 01915/01916) सूबेदारगंज-प्रयागराज-बनारस के बीच चलेगी। यह 12 कोच वाली मेमू ट्रेन 29 जुलाई से 29 अगस्त तक कुल 32 फेरे लगाएगी। यह सुबह 9:30 बजे सूबेदारगंज से रवाना होकर 11:50 बजे बनारस पहुंचेगी, और वापसी में बनारस से दोपहर 12:30 बजे चलकर शाम 4:10 बजे सूबेदारगंज लौटेगी।

दूसरी ट्रेन (गाड़ी संख्या 01917/01918) सूबेदारगंज-वाराणसी-औड़िहार रूट पर 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक चलेगी। यह रात 9:30 बजे सूबेदारगंज से चलकर रात 1:30 बजे औड़िहार पहुंचेगी, जबकि वापसी में औड़िहार से रात 1:55 बजे रवाना होकर सुबह 6:25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

कुछ नियमित ट्रेनों में आंशिक बदलाव

इन मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन के चलते रेल प्रशासन ने कुछ नियमित ट्रेनों की सेवाओं में भी आंशिक बदलाव किया है। पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू (गाड़ी संख्या 63237) 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रयागराज-सूबेदारगंज खंड में आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इसी तरह सूबेदारगंज-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू (गाड़ी संख्या 64596) भी 30 जुलाई से 30 अगस्त तक इसी खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों के समय और स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments