Sunday, April 19, 2026
HomeCrimeइलिया थाना क्षेत्र में साइकिल सवार युवक को गोली मारने से हड़कंप,...

इलिया थाना क्षेत्र में साइकिल सवार युवक को गोली मारने से हड़कंप, जमीन विवाद की आशंका

चंदौली। जनपद चंदौली के इलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्दह पुलिया के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने साइकिल से जा रहे एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक तेजबली गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर तैनात की गई। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

प्रारंभिक जांच में यह वारदात जमीन विवाद से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। घायल तेजबली को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments